धार्मिक स्थलों को शर्तों के साथ खुलने की अनुमति के बाद मस्जिदों में नमाजियों के लिये की गई तैयारी

भिलाई. अनलाक -1 मे केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों को शर्तों के साथ खुलने की अनुमति मिलने के बाद मर्कजी मस्जिद पावर हाउस कैम्प 2 मस्जिद नूर सुपेला व दिगर मस्जिदों मे नमाजियों के लिए तैयारी कर ली गई है मर्कजी मस्जिद के सचिव एस .असलम व इमाम हाफिज कासिम बस्तवी ने बताया कि फर्श को लाइजावल कीटनाशक से धो कर साफ कर दिया है नमाजियों से कोविड19 महामारी रोकथाम मे शासन की गाईड लाडन को अपनाने की अपील करते हुए इमाम साहब ने कहा कि इबादतो मे नमाज़ सबसे अफजल है अपने गुनाहो से तौबा करके अल्लाह को राजी करने का मौका अल्लाह ने फिर से दिया है अस्तगफार करके इस वबा (महामारी) से सभी इंसानों की हिफाजत विशेष दुआए करे व एहतियात बरतने के साथ अपने सरो को अल्लाह के आगे झुका दे वो असल हाकिम है मस्जिद नूर के जुबेर खान अमीन भाई व इब्राहिम भाई ने बताया कि मस्जिद मे साफ सफाई के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जाऐगे सभी मुक्तदियो (नमाजियों) से पुरजोर अपील है वजू घरो से बनाकर आऐ जुता चप्पल स्टैड मे रखे ऐसे शख्स जिसको सर्दी खांसी व बुखार एवं जुकाम होने की दशा मे घर मे ही नमाज पढे छत्तीसगढ़ वफ्फ बोर्ड ओर जमितिया उलेमा हिंद के दिशा निर्देश का हर शख्स पालन करे । मास्क उपयोग करे । अराकीने कमेटी मर्कजी मस्जिद पावर हाउस व सुपेला मस्जिद नूर ने लोगों से अपील की है कि इंतेजामिया को आनलाक 1 मे सहयोग करे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *