पाटन. अनलॉक-1 के बाद शहरों में लगातार कोविड-19 के पाजेटिव मरीज की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। अब कोरोना पाजेटिव गावों में भी मिल रहे है। कल रात पाटन के ग्राम घुघुवा में एक 23 वर्षीय युवक कोरोना पाजेटिव मिला। जबकि आज रविवार को ग्राम अमलेश्वर के बजरंग पारा में एक महिला को कोरोना पाजेटिव होने की पुष्टि की गई। पाजेटिव महिला कुछ दिनों पहले अपने मायके से होकर आई थी। ग्राम अमलेश्वर में 3 जून को क्षेत्र का पहला कोरोना मरीज मिला था। अब पाटन क्षेत्र में कोरोना पाजेटिव मरीज की सख्या बढ़कर 3 हो गई है। कोरोना मरीज मिलने के बाद बजरंग पारा को सील कर दिया गया है।

असोगा में चार लोगों को किया गया होम कोरेन्टीन
रानितराई थाना अंतर्गत ग्राम असोगा में चार लोगों को होम कोरेन्टाइन में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जून को ठाकुरटोला राजनांदगांव निवासी को कोरोना पाजेटिव की पुष्टि की गई। पाजेटिव मरीज का कांटेक्ट ट्रेसिंग में पाया गया कि वे 29 मई को ग्राम असोगा में अपने रिश्तेदार के घर रुका हुआ था।
