सुनील नामदेव की रिपोर्ट,,,
पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन पर समाधान शिविर एवं “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप का लगातार प्रचार – प्रसार कर स्कुल, कालेजों, आमजनों को जागरूक किया जा रहा है इसी कडी में आज दिनांक 13.09.2023 को थाना नवागढ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुरता में थाना नवागढ प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा एवं स्टाफ के द्वारा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कुल मुरता में शिक्षक/शिक्षिकाओं की उपस्थिति में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कुल मुरता के छात्र-छात्राओं को “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप, के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया। हमर बेटी हमर मान के तहत छात्र-छात्राओं को गुडटच व बेडटच, सेल्फ डिफेंस, महिलाओ पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम तथा महिलाओ एवं बालिकाओ पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई साथ ही नशा मुक्ति को लेकर बताया कि नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है। बच्चो को नशा नहीं करने का संकल्प व इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया तथा यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। इस अवसर पर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कुल मुरता के शिक्षक/शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं बडी संख्या में उपस्थित रहे।
