जतमाई में प्रवासी विधायक की उपस्थिति में भाजपा की हुई बैठक, स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी रोहित साहू का किया भव्य अभिनंदन

खबर हेमंत तिवारी राजिम :- भारतीय जनता पार्टी मंडल पाण्डुका के तत्वावधान में क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थल माँ जतमाई प्रांगण में पश्चिम बंगाल के प्रवासी भाजपा विधायक सुशांत घोष की मौजूदगी में चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू,भाजपा मंडल पाण्डुका के अध्यक्ष संदीप पांडे, भाजपा मंडल राजिम के अध्यक्ष कमल सिन्हा, विधानसभा संयोजक भागवत हरित, भाजपा विधानसभा प्रत्याशी रोहित साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष हरित सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक की गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रोहित साहू का फूलमालाओं से भव्य स्वागत अभिनंदन किया और एक स्वर में राजिम में कमल के फूल को खिलाने के लिए तत्पर दिखे। इस दौरान प्रवासी विधायक सुशांत घोष ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की अराजकता को खत्म कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी को एकजुटता के साथ कार्य करने व राजिम में भाजपा का विधायक बनाने का आह्वान किया। भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के विजन सबका साथ सबका विकास की साकार होती परिकल्पना को और भी अधिक सुदृढ़

करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और माता जतमाई से आशीर्वाद माँगा। उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू व अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंडल प्रभारी रिखिराम यादव, पाण्डुका मंडल महामंत्री द्वय किशन कण्डरा, अगहन सिंह ठाकुर,प्रकाश सिन्हा, स्निग्धा शर्मा , शिवांगी चतुर्वेदी, तरानी ध्रुव,रेखा साहू,जगत राम साहू, सोमन यदु ,डोमार साहू,गौतम शर्मा,वीरेंद्र साहू, हेमंत निर्मलकर, मनीष साहू, खोवाराम साहू, गणेश राम साहू, रुपेश्वर साहू, अगहन सिंह ठाकुर, प्यारेलाल सोनकर मंडल अध्यक्ष फिंगेश्वर, सोमप्रकाश साहू, राजकुमार यादव, किशोर साहू आदि सहित भाजपा कार्यकताओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *