कोरोना संकट के घड़ी में LIC अभिकर्ता संघ रायपुर ने बढ़ाए मदद के हाथ, मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी 51000 रुपये की राशि

रायपुर. कोरोना संकट के इस घड़ी में सरकार को सहायता प्रदान करने के लिए अनेक हाथ आगे बढ़ रहे है। मुख्यमंत्री निवास में अभिकर्ता संघ भारतीय जीवन बीमा निगम, शाखा क्रमांक – 1,रायपुर (छतीसगढ़) के अभिकर्ताओं द्वारा राशि एकत्र कर 51000 रुपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग स्वरूप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदान किया।

इस अवसर पर अभिकर्ता संघ सिविल लाइन के अध्यक्ष दिनेश वर्मा, सचिव शेखर साहू, कोषाध्यक्ष ललित साहू, आर. एस. खंडेलवाल, लक्ष्मण यादव, संदीप दुबे, चंद्रवती साहू एवं जुगनू खान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *