उतई ।भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की आवश्यक बैठक उतई भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ।जिसमें मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर विधानसभा में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। 6 सितंबर को नव मतदाताओं का सम्मेलन होगा, जिसमें नए मतदाताओं को जोड़ा जाएगा।इस अवसर पर जिला महामंत्री ललित चंद्रकार, भाजयुमों जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव,भाजयुमों महामंत्री मनोज शर्मा,उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे,जिला मंत्री रोहित साहू,महामंत्री सोनू राजपूत, भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी अभिषेक सिंह,भाजयुमों अध्यक्ष उतई प्रवीण यदु,भाजयुमों अध्यक्ष रिसाली नरेंद्र निर्मलकर,भाजयुमों अध्यक्ष अंजोरा लिखेश्वर देशमुख,पूनमचंद सपहा, सुजीत कुमार यादव,सतीथ चंद्रकार, डिलेश गब्बर साहू,करण सेन,प्रवीण राजपूत,नीलम सिंह,सहित अधिक संख्या में कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें ।
भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय नव मतदाता सम्मेलन की तैयारी को लेकर उतई भाजपा कार्यालय में बैठक सम्पन्न
