रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था के बदहाल स्थिति को देखते हुए आम आदमी पार्टी परेशान जनता की ओर से स्वास्थ्य मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव को मांग पत्र सौंपकर छत्तीसगढ़ राज्य में खस्ताहार स्वास्थ्य व्यवस्था एवं निजी चिकित्सालयों की लूट पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। आज समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्रों को दृष्टिगत रखते हुए तथा क्षेत्र वासियों की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय एवं प्रवक्ता विजय कुमार झा, जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी एम एम हैदरी, महेंद्र बिसेन,शिव शर्मा, के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री के निवास में उनकी अनुपस्थिति में निज सहायक श्री आनंद सिंह को मांग पत्र सौंपा। जिसमें सरगुजा के ग्रामीण अंचल में डायरिया से परेशान लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधा न होने पर खुले मैदान में पेड़ों के नीचे ड्रिप चढ़ाया गया है। इसी प्रकार डेंगू बीमारी के इलाज बताकर बिना अधिकृत जांच के निजी चिकित्सालयों में लाखों रुपए स्मार्ट कार्ड से आहरण हेतु देयक भेजा है। रायपुर राजधानी के भाठागांव एवं खो-खो पारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 102 के अनेक वाहन खराब व कंडम स्थिति में पड़े हैं। दूसरी ओर सरकार नई वाहने खरीद रही है। ताकि भ्रष्टाचार एवं कमिशन लिया दिया जा सके। वास्तव में सरकार कंडम वाहनों को सुधरवाकर भी जन सेवा में उसका उपयोग कर कर्ज में डूबी सरकार के राशि को बचा सकती थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कुल मिलाकर डेंगू , मलेरिया सहित अनेक जलजनित बीमारियों में सरकारी चिकित्सालय में जनता को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही है। इस पर तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग आम आदमी पार्टी ने की है।
