तीज क्वीन की खिताब उतई की यमुना साहू को मिली


रोशन सिंह@उतई।रिसाली महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान मे महिलाओं का छत्तीसगढ़ के पारम्परिक सांस्कृतिक एवं अनुपम त्यौहार तीज मिलन उत्सव मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू थी। कार्यक्रम की शुरुआत माँ कर्मा की तैल चित्र की पूजा अर्चना पश्चात आरती से हुई।उसके बाद महिलाओ का,खेलकूद ,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महिलाओं द्वारा डांस प्रस्तुत किया गया lमहिलाओ द्वारा रैंप वाक द्वारा तीज क्वीन चुना गया। जिसमे तीज का ख़िताब उतई की यमुना साहू को मिला l तीज से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गये l द्वितीय उषा साहू,तृतीय किरण साहू रहीl इस कार्यक्रम मे श्रीमती सरिता साहू ,श्रीमती प्रीतिबाला ,सरोज साहू ,ईश्वरी साहू,डा.सीमा साहू,दिव्या कलिहारी,दानेश्वरी साहू,अंजू साहू,अहिल्या साहू,जामुन साहू आदि उपस्थित थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *