रावण जैसे अहंकारी भूपेश बघेल से रामराज्य की कल्पना बेमानी…छत्तीसगढ़ के लिए मीठा जहर हैं मुख्यमंत्री-हर्षा लोकमणी

पाटन। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती हर्षा लोकमणी चंद्राकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बीते पांच सालो में मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेश बघेल ने अपने अहंकार का ऐसा साम्राज्य खड़ा कर दिया है, जिसने आमजन ही नहीं, बल्कि कांग्रेसी भी पीस रहे हैं। भूपेश बघेल ने जिस तरह से सत्ता का अपने इर्द गिर्द केंद्रीकरण कर रखा है वह बताता है कि लोकतंत्र में उनका विश्वास सिर्फ दिखावा है। वे कांग्रेस के उसी परंपरा के संवाहक है जिसने देश में आपातकाल जैसा काला अध्याय थोपा था। आज भूपेश बघेल जिस तरह से प्रदेश में लोक लुभावन नारो का मीठा जहर बो रहे है, वही एक दिन कांग्रेसी सत्ता का विनाश करेगी। छत्तीसगढ़ के लोग उनके झूठे वादों से तंग आ चुके हैं। किसान हितैषी होने का ढिंढोरा पीटने वाले भूपेश बघेल सही मायनो में किसानों के शोषक है। पूंजीपति लोगो का उन्होंने सदा सत्कार किया। आज भी छत्तीसगढ़ के शासन तंत्र में पूंजीपतियों का बोलबाला है। भूपेश के अफसर भी उनकी ही भाषा बोलते है। जो सरकार गरीब का नही सुनेगी, किसानों को उनके हक से महरूम रखेगी, उस भूपेश सरकार को आने वाले चुनाव में सत्ता से बेदखल करने के लिए जनता संकल्पित हो चुकी है। आने वाले चुनाव में जनता दिखा देगी कि झूठ का राज ज्यादा दिन नहीं चल सकता।
उन्होंने आगे कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत विश्वगुरू बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि आदि विकास परक योजनाओ से करोड़ों लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ रहे हैं, किंतु कांग्रेस के भूपेश बघेल को यह भी पसंद नहीं आता कि आम आदमी अपने अधिकारों के लिए जागरूक बने, क्योंकि इससे कांग्रेस की झूठ का पोल खुल जायेगी। इसीलिए मोदी के विकास मॉडल से जानबूझकर भूपेश बघेल मुंह चुराने का असफल प्रयास करते है। कांग्रेस में लोकतंत्र ऐसे है कि कुए को प्यासे के पास जाना होता है इनके ब्लाक अध्यक्ष आवेदन लेने मुख्यमंत्री निवास जाते है कोई दूसरा व्यक्ति आवेदन करते है तो उन्हें दबा दिया जाता है। किसी और को दावेदारी करने के अधिकार से वंचित किया जाता है। ऐसे अहंकारी का अहंकार बहुत जल्द पाटन की जनता ही तोड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *