कलेक्टर दर के संविदा कर्मचारियों को सरकार ने पकड़ाया झुनझुना-मांगे थे नियमितकरण हो गया विचित्रीकरण-विजय झा

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग ने आज प्रदेश के कलेक्टर दर पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों को श्रेणीवार कुशल और अकुशल श्रेणी कर्मचारियों के लिए 4000 रु प्रतिमाह सम्मान राशि में वृद्धि का आदेश जारी किया है। आम आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि प्रदेश के कलेक्टर दर पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग की थी। लेकिन यह आदेश अपने आप में विचित्रिकरण है। इस आदेश से कलेक्टर दर पर जो मानदेय प्राप्त हो रहे हैं, उसमें पृथक से सम्मान के रूप में 4000/-रू भुगतान किया जाएगा। प्रत्येक विभाग में दो बिल अलग-अलग बनाया जाएगा। एक मूल मानदेय परिश्रमिक भुगतान का और दूसरा यह ₹4000 सम्मान स्वरूप निधि का कुल मिलाकर कोई संविदा कलेक्टर दर का कर्मचारी यह दावा नहीं कर सकता कि उसके मूल वेतन मानदेय या पारिश्रमिक में वृद्धि हुई है। पारिश्रमिक अलग तथा सम्मान निधि अलग रहेगा। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ सरकार ने कलेक्टर दर पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों से भी छलावा एवं धोखेबाजी किया है। श्री झा ने तत्काल इन्हें नियमितीकरण के वादे को पूरा करते हुए विभागों में रिक्त पदों पर नियमित करने की मांग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *