खेलकूद :- ब्लॉक स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल में 5760 प्रतिभागियों ने भाग लिया *कुश्ती पुरुष वर्ग में सुरेगांव के सौरभ तथा महिला वर्ग में कसही की ज्योतिका मसीह प्रथम*, संसदीय सचिव ने कहा पारंपरिक खेल पुनर्जीवित हुए हैं

केशव शर्मा की खबर,,,

देवरीबंगला / विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन ग्राम सुरेगांव में किया गया। 16 प्रकार के पारंपरिक खेल में 5760 प्रतिभागियों ने भाग लिया। खेल में विजेता प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त 1152 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कुश्ती में 80 किलोग्राम वर्ग में सूर्य गांव के सौरभ देशमुख एवं तुरमूडा के तुलाराम के मध्य रोचक मुकाबला हुआ जिसमें सौरभ देशमुख प्रथम स्थान पर रहे। कुश्ती के महिला वर्ग में कसही (लो) की ज्योतिका मसीह में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओलंपिक खेल के समापन समारोह में पहुंचे संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल

सरकार हमारे छत्तीसगढ़िया पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने का काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल लुप्त हो गए थे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि लगातार मेहनत तथा अभ्यास करने से सफलता के मुकाम तक पहुंचाते हैं। जिन खिलाड़ियों को सफलता नहीं मिली है। उन्हें फिर दोगुनी उत्साह से प्रयास करना चाहिए। समापन अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, मंडी सदस्य भूपेश नायक, जनपद सदस्य फिरंताराम उईके,टेमन देशमुख, केजूराम सोनबोईर, सरपंच विष्णु नेताम, देवानंद भूआर्य, राजीव देशमुख, इंदरमन देशमुख सहित पीटीआई शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित थे। विभिन्न खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त जोन :- गिल्ली डंडा कसही (लो) जोन, कबड्डी मंगचुवा जोन, फुगङी घीना जोन, भंवरा जेवरतला जोन, गेङी दौङ पुनारकसा, लंबी कूद पिनकापार जोन, रस्सी कूद सुरेगाव जोन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *