विश्व पर्यावरण दिवस पर वार्ड 55 में हुआ वृक्षारोपण


भिलाईनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 55 में वृक्षारोपण किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़बों हरियर छत्तीसगढ़ के अनुसार सेक्टर 6(पूर्व) भाग के अलग अलग स्थानों पर फलदार एवं छायादार पौधा पार्षद सूर्यकान्त सिन्हा की उपस्थिति में रोपित किया गया।
वार्ड पार्षद श्री सिन्हा ने बताया कि सेक्टर-06 के विभिन्न स्थानों पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को संरक्षित रखने के उददेश्य से वार्डवासियों की उपस्थिति में नीम, बादाम, करण, कदम, अशोक व आम के पौधे लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। हमर भिलाई हरियर भिलाई बना रहे इस संकल्प के साथ पौधे रोपने के साथ उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लेते हुए कहा कि अपने आसपास हरियाली बनाये रखने के लिए कम से कम एक पौधा लगाकर उसे सुरक्षित करने हेतु जागरूकता किया गया। इस सत्यनारायण गुप्ता, दिनेश कुमार देवांगन,ललिता जी,बी.एम सिंह,दशरथ सिंह, लक्ष्मण देवांगन,आर.के.हांडे, नियाज अहमद,गजेंद्र सिंह, कलावती, अनिता, सुनील पुरती, आकाश हांडे, अभिषेक ठाकुर, जितेंद्र सिंह, विशाल एवं अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *