उतई। मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन दिव्यांगजनों तृतीय लिंग समुदाय के सदस्यों एवम युवोदय दुर्ग दूत संस्था के युवा साथियों को सम्मिलित किया गया।
सर्व प्रथम मतदाता जागरूकता रैली को अरविंद कुमार एक्का अपर कलेक्टर जिला दुर्ग द्धारा हरि झंडी दिखाकर रवाना किया यह रैली समाज कल्याण विभाग से प्रारंभ होकर जी ई रोड बस स्टेंड होते हुए मानस भवन तक निकाली गई मानस भवन में ही समापन किया गया मतदाता जागरूकता रैली का उद्देश्य हमर वोट हमर अधिकार के तहत सभी वर्ग के जनमानस से लेकर दिव्यांग जन वरिष्ट नागरिक जन तृतीय लिंग समुदाय के कोई भी व्यक्ति अपना मताअधिकार का प्रयोग करने से न छूटे उक्त अवसर पर एकत्रित दिव्यांग साथियों तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तीयो प्रयास स्कूल के 18+ विद्यार्थियों समाज कल्याण विभाग उपसंचालक कमलेश कुमार पटेल द्वारा आभार प्रकट किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सक्षम जन फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रमोद जैन नीमा पनरिया सुमन ठाकुर यूवोदय दुर्ग दूत संस्था के संचालक विश्वनाथ पनिगृही वी जीवन फाउन्डेशन के अध्य्क्ष छत्तीसगढ़ युवा संकल्प समिति के अध्यक्ष विकास अनुसंधान संस्थान भिलाई समाज कल्याण विभाग के नोडल अधिकारी जनत राम ठाकुर विनय तिवारी अरुण बर्मा आलोक सिंह जनसमुदाय की उपस्थित रही।
मतदाता जागरूकता रैली को अपर कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
