बोलबम के जयकारों से गूंज उठा पाटन, ओग्गर तालाब पाटन से टोलाघाट तक निकाली कांवर यात्रा


पाटन। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष एवं बोलबम कांवर यात्रा के संयोजक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में सोमवार को सुबह ओग्गर तालाब पाटन स्थित सिधेश्वर महादेव का पूजा कर तालाब से जल लेकर खारुन नदी के तट स्थित टोलाघाट तक विशाल कांवर यात्रा निकाली गई। बोलबम काँवर यात्रा के संयोजक श्री वर्मा ने शिव मंदिर में जलाभिषेक कर क्षेत्र की खुशहाली का कामना किये।


पाटन के चारों दिशाओं से निकले कांवरिया
कांवर यात्रा में पाटन क्षेत्र के चारों दिशाओं से डीजे की धून पर नाचते गाते भगवान शंकर की झांकी के साथ कांवरिये टोलाघाट पहुंचकर जलाभिषेक किये।
31 हजार लोगों को बांटी गई रुद्राक्ष
बोल बम कांवर यात्रा समिति द्वारा कांवर यात्रा में शामिल 31 श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष वितरण किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग अलग काउंटर लगा कर रूद्राक्ष दिया गया। साथ ही सभी लोगों के लिये भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था किया गया था।
मौके पर प्रमुख रूप से सांसद विजय बघेल,दिलीप साहू,विनोद साहू,सुरेंद्र कौशिक, कांतिलाल बोथरा,प्रमोद बाघ,धनराज साहू,प्रमोद नेमा, मदन बडई,नारद सेन,श्रीमती वर्मा,रानी बंछोर,निशा सोनी,सुलेन साहू,समीर बंछोर,केवल देवांगन,निक्की भले,राजू निषाद, लोकेष साहू,डॉ सुरेश साहू,सागर सोनी,एम पी वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *