मुख्यमंत्री से फेडरेशन की भेंट सारगर्भित चर्चा से प्रतिनिधि मंडल प्रसन्न

रायपुर. आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय (निवास) से अल्प समय की सूचना मिलने पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री भुपेश बघेल से संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में सौजन्य भेंट करने पहुचा। प्रतिनिधि मंडल मंडल में श्री वर्मा के अलावा लक्ष्मण भारती, विजय झा, संजय सिंह, यशवंत वर्मा शामिल थे।
भेंट के दौरान प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की जुलाई माह में वेतनवृद्धि संबधी रोके जाने वाले आदेश को निरस्त करने पर मुख्यमंत्री से सारगर्भित चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा जुलाई माह आने में अभी समय है चिंता मत करिये।
श्री वर्मा के द्वारा कोरोना वायरस के निदान और सुरक्षा तथा इस बीमारी के रोकथाम के लिए प्रयास कर रहे सभी अधिकारियों कर्मचारियों को राजस्थान सरकार की भांति अनुग्रह राशि रुपये 50 लाख स्वीकृत करने तथा कर्मचारी संघों की मान्यता एक वर्ष के स्थान पर पंजीयक फर्म्स एंड सोसायटी द्वारा निर्धारित अवधि तक देने हेतु मांग पत्र भी सौंपा गया। मुख्यमंत्री के द्वारा प्रतिनिधि मंडल को सभी मांगों पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु आश्वासन दिया गया। मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन से फेडरेशन के पदाधिकारियों में गजब का उत्साह था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *