विजय साहू ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बनने दिया आवेदन

भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में क्रेडा सदस्य विजय साहू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोहका सुपेला के अध्यक्ष नंद कुमार कश्यप एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कैंप के अध्यक्ष रामा विश्वकर्मा को अपना आवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुकेश चंद्राकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, धर्मराज शर्मा, गौरव श्रीवास्तव, प्रभाकर शर्मा, प्रदीप शाह, राजेंद्र यादव, साकेत कुशवाह , मुकेश पासवान, अमित वर्मा, शैलेंद्र साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *