पाटन,, जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है चुनाव के प्रति लोगो का रुझान एवम झुकाव बढ़ते जा रहा है पाटन नगर में खूबचंद बघेल सभागार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बी एल ओ बैठक के बाद भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शंकर नाग ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है तो श्री नाग के साथ ही नगर के व्यवसाई नीरज देवांगन ने भी कांग्रेस पार्टी पर विश्वाश व्यक्त किया है ज्ञात हो की इसके पूर्व नगर के व्यवसाई शेष नारायण भाले ऊर्फ गोलू भाले ने भी कांग्रेस का दामन थाम चुके है कांग्रेस प्रवेश के समय चैतन्य बघेल,आशीष वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,पुरषोत्तम कश्यप, तथा पार्षद गण उपस्थित रहे उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गोपाल देवांगन ने दी है

