- पाटन से भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल की जीत सुनिश्चित,भूपेश हारेंगे – मण्डल अध्यक्षगन
- दिग्गजों को उनके ही निर्वाचन क्षेत्र में घेरने की रणनीति पर आगे बढ़ती भाजपा
पाटन। भाजपा हाईकमान ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ उनके परंपरागत प्रतिद्वंदी विजय बघेल को टिकट दिया है । विजय बघेल को पाटन से उतारकर भाजपा ने अंचल की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है ।
यूं तो इस बात की संभावना पहले से ही व्यक्त की जा रही थी। किंतु चुनाव के 4 महीना पहले छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण विधानसभा से पाटन से प्रत्याशी के तौर पर विजय बघेल को उतारकर भारतीय जनता पार्टी ने राजनीतिक प्रेक्षको को भी चौंका दिया है । पाटन सीट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सांसद विजय बघेल 2003 से ही आमने-सामने होते रहे हैं। 2008 के चुनाव में सांसद विजय बघेल ने इस सीट पर भूपेश बघेल को शिकस्त दी थी । शेष तीन चुनाव में विजय बघेल को पराजय का सामना करना पड़ा था।
पिछली 2018 के चुनाव में कांग्रेस के भूपेश बघेल के अपोजिट मोतीलाल साहू को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था। वह बुरी तरह हार गए थे। भूपेश बघेल जैसे राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी के सामने मोतीलाल साहू जैसे नए चेहरे को उतारने की बात किसी को हजम नहीं हुई थी । मगर ऐसा हुआ और वह चुनाव भूपेश बघेल के लिए सबसे आसान साबित हुआ । इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में विजय बघेल को भाजपा ने दुर्ग लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने भारी बहुमत से विजय दर्ज की।
भाजपा व कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि दोनों ही दलों के स्थानीय लोगो को ऐसा अंदेशा पहले से हो चुका था, कि पाटन मे विजय बघेल को प्रत्याशी बनाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सीट बदल भी नहीं सकते, क्योंकि इससे नीतिगत जवाबदेही उत्पन्न होना स्वाभाविक है।
बहरहाल विजय बघेल की पाटन में गहरी पैठ है । सभी जानते हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पाटन क्षेत्र से यदि कोई टक्कर देने की क्षमता रखता है तो वह सांसद विजय बघेल है । पाटन इलाके में दोनों के परंपरागत वोट बैंक है । पाटन विधानसभा क्षेत्र कुर्मी बहुल है ।इसके अलावा साहु समाज, सतनामी समाज की भी बहुलता है। क्योंकि दोनों प्रत्याशी कुर्मी समाज से हैं और आपस में रिश्तेदार भी है। लिहाजा वोटो की सामाजिक ध्रुवीकरण का सवाल अब किनारे लग जायेगा। भाजपा से विजय बघेल को प्रत्याशी बनाने की घोषणा के बाद सबका ध्यान पाटन विधानसभा क्षेत्र पर टिक गया है । भूपेश बघेल को उसके गृह क्षेत्र में घेरने की रणनीति के तहत विजय बघेल को प्रत्याशी बनाया जाना कांग्रेस के लिए चुनौती है। अब भूपेश बघेल राज्य के अधिक सीटों पर ताबड़तोड़ चुनावी प्रचार प्रसार नहीं कर पाएंगे । ऐसा भाजपा का सोचना है । इसी तरह दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के खिलाफ भी एक ऐसे प्रत्याशी को उतारे जाने की संभावना है जो उन्हें उनके क्षेत्र में कड़ी टक्कर दे सके । कुछ यही हाल कांग्रेस के कई अन्य बड़े नेताओं के क्षेत्रों में भी है। बताया गया कि भाजपा की रणनीति दिल्ली से चल रही है। गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ की राजनीति पर सीधा दखल दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का फीलगुड महसूस करने वाले लोगों के लिए यह झटका देने वाली खबर है। अमित शाह
एवं उनकी टीम मानती है की एक एक सीट पर ध्यानपूर्ण रणनीति से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सत्ता काबिज की जा सकती है । अभी तक भाजपा ने अपनी चुनावी गतिविधियों की हल्की झलक ही दिखाई है आगे पता नहीं कैसे-कैसे निर्णय लिए जाएंगे जो चौकाने वाले आने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता।किंतु यह भी स्पष्ट होता दिखाई दे रहा है की भाजपा प्रदेश में कांग्रेस के क्षत्रपों को उनके ही क्षेत्र में घेरने की तैयारी पर काम कर रही है ।कमोबेश आगे जारी होने वाली सूचियों मे भी ऐसे ही अप्रत्याशित फैसले देखने सुनने में आने की प्रबल संभावना है।
पाटन से भाजपा के प्रत्याशी विजय बघेल की जीत सुनिश्चित,भूपेश हारेंगे – मण्डल अध्यक्षगन
पाटन विधानसभा से सांसद विजय बघेल की टिकिट की घोषणा होते ही पाटन क्षेत्र में दिवाली सा माहौल बन गया सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और आज से ही जुट जाने का आव्हान किया।पाटन भाजपा के मण्डल तीनों अध्यक्ष खेमलाल साहू, लोकमनी चन्द्राकर, लालेश्वर साहू ने संयुक्त रूप से कहा की जैसे ही पाटन विधानसभा हेतु सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा हुई पूरे पाटन विधानसभा की जनता में विशेषकर युवा वर्ग में उत्साह देखते ही बन रहा है l गांव गांव में फटाके फोड़े जा रहे व मिठाइयाँ बाँटी जा रही है l यहाँ तक की कांग्रेस का एक वर्ग भी भाजपा जनों को बधाई व सहयोग का आश्वासन दे रहे हैं l भय व आतंक से जनता विगत साढ़े चार वर्षों से त्रस्त हो चुकी है और उससे मुक्ति चाहती है l यही कारण है पाटन में लगातार युवा वर्ग भाजपा में बड़ी मात्रा में शामिल हो रहा है l विजय बघेल को प्रत्याशी बनाये जाने से पाटन में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो गयी है l जनता कह रही की पाटन की विजय से प्रदेश में भाजपा सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा l मण्डल अध्यक्ष ने प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व का आभार मानते हुए कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं व मतदाताओं की इच्छा का सम्मान कर उनकी भावनाओं के अनुरूप प्रत्याशी दिया है तो विजय की विजय सुनिश्चित है। पाटन की जनता के मंशा के अनुरूप प्रत्याशी दिया है इसलिए किसी की नाराजगी का सवाल ही पैदा नही होता पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतेंगे l 2008 की जीत की पुरावृति पाटन दोहराएगी l उन्होंने कहा की निश्चित रूप से विजय बघेल जनप्रिय लोकप्रिय नेता है l जनता के दिलो में राज करते है l तीनो मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि इस बार पाटन से जीत की शुरुवात करेंगे और छत्तीसगढ़ में भाजपा शासन लाएंगे l हर बूथ से भाजपा की जीत सुनिश्चित है l कमल छाप और नरेंद्र मोदी हमारा नेतृव है इसलिए हमे किन्तु परन्तु राग द्वेष भूलकर केवल और केवल भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी है l भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी कमरकश के तैयार बैठे थे और जैसे ही प्रत्याशी की घोषणा हुई सबकी चेहरों पर विजय की भाव विजयी प्रत्याशी को जानकर दिखने लगा l पाटन विधानसभा की जनता का प्यार निश्चित रूप से भाजपा को मिलेगा और भाजपा जीत का परचम लहराएगी l जैसे ही विजय बघेल की नाम की घोषणा हुई तब से पाटन क्षेत्र में जोश और उत्साह का माहौल बन गया है l तीनो मण्डल अध्यक्ष ने क्षेत्र की जनता को बधाई प्रेषित किया है और अपेक्षा की है कि जनता का आशीर्वाद भाजपा को विजय बघेल को बहुमत के रूप में जीत के रूप में जरूर मिलेगा l
