कुम्हारी में 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया विभिन्न स्थानों में शान से लहराया तिरंगा।

विक्रम शाह की खबर,,,

कुम्हारी,,,, नगर में स्वतंत्रता दिवस के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनेक सरकारी संस्थाओं, विभिन्न स्कूलों व नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर तिरंगा फहराया गया। कई प्रतिष्ठित संगठनों ने भी इस स्वतंत्रता दिवस को बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाया। नगर में सुबह से ही लोगों में देश प्रेम का उत्साह देखा गया सुबह से ही झंडा फ़हराने की उत्सुकता एवं स्वतंत्रता दिवस का उल्लास देखा गया। नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा लिए स्कूल जाते दिखे । नगर पालिका परिषद कुम्हारी में पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उत्कृष्ठ

कर्मचारियों का सम्मान किया गया। अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने अपने उद्बोधन में आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीर सपूतों को नमन करते हुए नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ को बताया। इस अवसर पर उपस्थित लीगों ने “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम अंतर्गत देश की मिट्टी को हाथ में लेकर पंच प्राण की शपथ ली । इस अवसर पर समस्त जनप्रतिनिधियों , अधिकारी एवं एल्डरमैन , कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहें। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुम्हारी में शाला विकास समिति अध्यक्ष मनहरण यादव ने ध्वजारोहण किया जिनका नेतृत्व प्राचार्या श्रीमती लता रघु कुमार द्वारा किया गया। सेजस जंजगिरी में वरिष्ठ नागरिक एवं एस.एम.डी.सी के सदस्य दुजेराम साहू, टीका राम साहू, परदेशी राम साहू, द्वारा ध्वजारोहण किया गया इसके साथ ही सदस्य रूपराम साहू, तीरथ राम देवांगन, लोकेश साहू, एल्डरमैन अशोक साहू, पार्षद अरुणा साहू, एवं तामेश्वर साहू के द्वारा श्रेष्ठा में चयनित कुमारी ज्योति बंजारे एवं एकता बंजारे को पांच-पांच हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। शिक्षिका अंजना सिंह को उनकेउत्कृष्ट कार्य हेतु शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान गया। इस मौके पर बच्चों ने गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मिनी गोपीनाथन एवं तृप्ति सिंग ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं। नगर स्थित विश्व विद्यालय आई.सी.एफ.ए.आई में कुलपति डॉ सत्यप्रकाश दुबे ने ध्वजारोहण किया एवं डॉ रविकिरण ने आभार व्यक्त किया। वार्ड क्रमांक 15 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी दुर्गा मंदिर प्रांगण में पार्षद रागिनी राजू निषाद के द्वारा देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

ध्वजारोहण किया गया। नगर के प्रतिष्ठित संस्था सियान सदन में ध्वजारोहण उपरांत उपस्थित जनों द्वारा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाया गया, कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को 15 अगस्त की बधाई दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से मुरारी लाल साव बी एल साहू लक्ष्मी राव पत्रकार राम बिहारी मिश्रा केजऊ यादव पदमावती साहू आर.डी.राव, पार्षद ओमनारायण वर्मा सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित हुए संस्था द्वारा बच्चों पुरस्कृत किया गया। पुलिस थाना में थाना प्रभारी केशव कोसले द्वारा ध्वजारोहण किया गया। व्यापारी संघ द्वारा स्टेशन चौक में ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर नगर के व्यापारी बंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बद्री नारायण शुक्ला द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वार्ड क्रमांक 22 सत्य नगर कुगदा में पार्षद ओमकार मारकंडे द्वारा झंडा फहराया गया । नगर स्थित भारतीय विद्यालय में बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत गाकर स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया गया वहीं विद्या दिप पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र- छात्राओं के पालक सुशील सिंग एवं टिकेंद्र साहू द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस मौके पर स्कूल प्रबंधक रामेश्वर सोनकर प्राचार्य सहित स्कुल के शिक्षकगण व बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहें इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने सुंदर गीत व कविताएं प्रस्तुत की। विचक्षण जैन विद्यापीठ में हर्सोल्लास के साथ यह पर्व मनाया गया यहां संस्था के उपाध्यक्ष पंकज चोपड़ा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नगर स्थित उदय कान्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल तथा सरस्वती ज्ञान मंदिर विद्यालय ने संयुक्त रूप से शाला परिसर में ध्वजारोहण किया गया। जन सेवाश्रम में संजय पांडे द्वारा एवं झंडा चौक वार्ड 10 में पार्षद सुधाकर त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण किया गया सेक्टर प्रभारी भरत वर्मा ने पाहंदा गौठान में ध्वजारोहण किया जिसमें गौठान समिति के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे ।सरस्वती शिशु मंदिर में भी स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया बच्चों द्वारा भाषण दिए गए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बबला चंद्राकर थे साथ ही हिंदू जागरण मंच के प्रांत संयोजक अवधेश दुबे सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष संजय पांडे हरि दास वैष्णव राम बिहारी मिश्रा राजकुमार शुक्ला एवं स्कूल की प्राचार्य सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। स्प्रिगडेल्स पब्लिक स्कूल शंकरनगर में वरिष्ठ नागरिक शिव शंकर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुति दी। शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला बाजार चौक कुम्हारी में संकुल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया यहां संयुक्त रूप से सुरेंद्र शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी सहित शासकीय आयुर्वेद अस्पताल में भी वार्ड निवासी राधेलाल यादव के द्वारा झंडा फहराया गया। नगर स्थित व्यापारी संस्था गौरव टिम्बर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोग जुटें। प्रेस क्लब कुम्हारी में भी स्वतंत्रता दिवस जोशिले अंदाज में मनाया गया यहां वरिष्ठ पत्रकार विक्रम शाह ठाकुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारगण शामिल हुए। संध्या को “एक शाम शहीदों के नाम” के थीम पर देश भक्ति गीतों का आयोजन सम्पन्न हुआ।इसके अलावा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में भी शान लहराया तिरंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *