मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नवविवाहित वधु एवम नए मतदाताओं का सम्मान समारोह

पाटन,,, दिनांक 17/8/23 को मतदान केंद्र क्रमांक 143 मटिया में जिला निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नवविवाहित वधु एवम नए मतदाताओं का सम्मान समारोह मतदान केंद्र मटिया में किया गया।सभी नवविवाहित वधु एवम नए मतदाताओं को तहसीलदार पाटन प्रकाश सोनी के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। बी एल ओ गीतांजलि वर्मा के द्वारा सभी नवविवाहित वधु का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया। सुपरवाइजर जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने सभी मतदाताओं को मतदान के महत्व को बताते हुए सभी कार्य छोड़कर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिहित अधिकारी सत्येंद्र राठौर ,प्रधानपाठक हरीश कुमार वर्मा, भूपेंद्र टंडन सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *