*छुरा@@@@@ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला गरियाबंद के द्वारा अखण्ड भारत दिवस के उपलक्ष्य में बोल बम हिंदू जागरण यात्रा निकाली गई, जिसका समापन बाबा भूतेश्वर नाथ महादेव (भकुर्रा महादेव) में जल चढ़ाकर यात्रा का समापन किया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकत्र करना आपस में जाट- पात के मतभेदों को भुलाकर हिंदू समाज एक होकर रहे एवं हिंदुओं में आपसी भाईचारा बना रहे। यात्रा में गरियाबंद जिले के बजरंग दल के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। अलग अलग यात्रा फिंगेश्वर नगर से होते हुए राजिम एक यात्रा चिंगरौद, परसाद जोशी, रावण, बकाली होते हुए राजिम एवं एक यात्रा छुरा से गरियाबंद पहुंची जिसमें आसपास के अनेक ग्राम से कार्यकर्ता सम्मिलित हुए यात्रा पूर्णता भक्तिमय रहा जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में लगभग 1500 से अधिक लोग सम्मिलित हुए जिससे राजिम से गरियाबंद मुख्य मार्ग में जाम की स्थिति निर्मित हो गई आनन फानन में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक व्यवस्था संभाली जिससे आने जाने वाले यात्रियों को ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति का सामना नही करना पड़ा और यात्रा सुगमता से निकल गई। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष माननीय श्री शिशुपाल सिंह राजपूत जी ने कहा कि सावन माह में यात्रा प्रतिवर्ष निकाली जाती है कोरोना काल में गंभीर स्थिति को देखते हुए यात्रा नहीं निकाली जा सकी थी इसलिए यह यात्रा इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। यात्रा का प्रमुख उद्देश्य हिंदू युवाओं में धर्म के प्रति आस्था जागृत करना एवं सर्व हिंदू समाज को एकत्र करना होता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री सरल मोदी जी प्रांत उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद रहे जिन्होंने अखंड भारत एवं बाबा भूतेश्वर नाथ महादेव के इतिहास के बारे मे अपना विचार रखा। इस यात्रा में जिले भर के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
विश्व हिंदू परिषद ने निकाली अखण्ड भारत दिवस के उपलक्ष्य में बोलबम हिंदू जागरण यात्रा*
