कोविड काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया

।छुरा @@@@@आज जिला मुख्यालय गरियाबन्द में आयोजित स्वंतत्रता दिवस समारोह में विकास उपाध्याय संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोविड काल मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायक शिक्षक गिरीश शर्मा का सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर किया गया।जिला मुख्यालय गरियाबन्द के पुलिस परेड ग्राउंड में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विकास उपाध्याय थे। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर किया जिसमें कोविड काल मे उत्कृष्ट कार्य करने पर शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक गिरीश शर्मा का सम्मान श्री उपाध्याय ने किया। उल्लेखनीय है कि कोविड 19 के दौरान जब विद्यालय बंद तब गिरीश शर्मा द्वारा ऑनलाइन क्लास के माध्यम से नियमित रूप से कक्षायें ली गई इसके लिये उन्होंने पालकों का एक वाट्स अप ग्रुप बना बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखा, ब्लाक स्तर पर ऑनलाइन टेक्निकल टीम के सदस्य के रूप में अन्य शिक्षकों को भी ऑनलाइन क्लास के लिए प्रेरित किया, मोहल्ला क्लास का संचालन, बच्चो के घर घर जाकर सूखा राशन वितरण तथा बच्चो को ऑनलाइन होमवर्क देकर शिक्षा से जोड़े रखा।समारोह में जिलाधीश आकाश छिकारा, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले मंच पर विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *