जल संरक्षण एव पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रख करे काम-हर्षा चन्द्राकर

पाटन. ग्राम ढौर में चल रहे मनरेगा के कार्य के बाद श्रमिको के बीच श्रीमती हर्षा चन्द्राकर सदस्य जिला पंचायत दुर्ग ने निरीक्षण के साथ चौपाल भी लगाई । इस दौरान सबसे अच्छी बात ये रही की मजदूरों ने मिलकर बाहर से आये श्रीमती हर्षा चन्द्राकर एव साथियों का साबुन से हाथ धुलवाया गया। इससे ये पता चलता है की लोगो में कोरोना के प्रति कितनी जागरूकता है।
श्रीमती चन्द्राकर ने इस दरम्यान लोगो से बातचीत की केंद्र सरकार की मंशा अनुरुप, आप सब जल संरक्षण एव पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कार्य करे , इसके लिए मोदी जी की सरकार इस योजना के तहत भरपूर पैसा दे रही है, पता चला की यहां के पेंसंधारियो को पिछले चार महीने से पेंशन की राशि नही मिली है, जिससे वे खर्च चलाने में काफी परेशानियों का सामना कर रहे है , इसी तरह से 40 से 50 श्रमिको को पिछले 6 हफ्ते से मजदूरी का पैसा नही आया है रोजगार सहायक से पूछने पर पता चला की इनके बैंक खाते में कुछ गड़बड़ी हो गया है जिसे सुधारा जा रहा है । इस पर उन्होंने जल्द सुधार कर राशि डलवाने की बात कही।
रोजगार सहायक से पूछने पर पता चला की ग्राम में मनरेगा के तहत कुल 4 कार्य चल रहा है पैठु तालाब गहरीकरण,नया तलाब गहरी करण,राजीव गांधी मिशन से प्रीतम के खेत तक नाला पुनरुद्धार एवम गहरीकरन,ढौर जलासय के बांध एवम नहर नाली के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है । उक्त सभी कार्यो को मिलाकर ग्राम के लगभग 720 मजदूरों में से 621 मजदूर काम कर रहे है।
इस दौरान उनके साथ भाजपा उत्तर मंडल के अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर, सरपंच श्रीमती दुलारी बाई यादव, पूर्व सरपंच श्रीमती रौशनी मिश्रा, नाथूराम साहू, सत्यज्ञान सपहा, दिलीप साहू, गिरीश साहू,मंजू लता यादव, शीला कुरे,रूखमणी साहू,प्रेमवती ठाकुर,सेवती ठाकुर,सत्य कुमारी कुरे,मीणा साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *