जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका, में तिरंगा जुलूस निकाला गया

खबर हेमंत तिवारी

पाण्डुका/ दिनांक 13.08.2023 दिन रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका, जिला-गरियाबंद द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तिरंगा जूलूस जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका से लेकर ग्राम पंचायत पाण्डुका के बाजार चौक, चारो धाम चौक से होते हुए बस स्टैण्ड तक की रैली जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा निकाली गई। इस रैली में सभी विद्यार्थीगण अपने-अपने हाथो में तिरंगा झंडा लिये भारत माता की जय, तिरंगे झंडे की जय, आदि नारों का उदघोष किये। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र राम, वरिष्ठतम शिक्षक यू.के. राठिया, महेश कुमार पाण्डेय, संगीत शिक्षक, आर.एन. सोन, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक, के दलेई ग्रंथपाल, ए. ममता प्रशिक्षित स्नातक शिक्षिका विज्ञान, कल्पना बोरकर, पीईटी शिक्षिका, सुश्री मानसी अग्रवाल, सुश्री कविता सार्वा स्नातकोत्तर शिक्षिका, नमिता दलाई स्नातकोत्तर शिक्षिका, रंजना यादव स्नातकोत्तर शिक्षिका, डाॅ. ठाकुर राम साहू, कला शिक्षक, टी. रहमान स्नातकोत्तर शिक्षक गणित , सिद्धार्थ स्नातकोत्तर शिक्षक जीवविज्ञान, जसवंत राज पीईटी यशवंत कुमार साहू इत्यादि रैली में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *