मुक्तिधाम बोरसी में मेरा माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत


उतई ।हमारा पावन देश भारत के आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत *नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग* (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) से संबद्धता प्राप्त युवाशक्ति संगठन , बोरसी द्वारा आज दिनाँक 13.08.2023 को मुक्तिधाम बोरसी में मेरा माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत किया गया है जिसके तहत 3 फलदार आम एवं 2 छायादार पौधा रोपित कर इस अभियान की शुरूवात किया गया, जिसमें विशेष अतिथि के रूप मे दुर्ग जिला युवा अधिकारी श्रीं नितिन शर्मा जी के माध्यम से भूतपूर्व सैनिक श्रीं संतोष चंद्राकर जी के हाथो वृक्षारोपण किया गया साथ ही देश की मिट्टी हाथ मे रखकर वहां उपस्थित युवाओ को शपथ दिलवाया गया ,श्रीं नितिन शर्मा जी ने बताया कि यह अभियान हमारे देश की स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का एक प्रयास है जिसके तहत पूरे देश के कोने कोने मे यह कार्यक्रम इसी तर्ज़ पर आयोजित किया जा रहा है ताकि युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिले और वे भी देश के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक बने । भूतपूर्व सैनिक संतोष चंद्राकर जी के माध्यम से सभी युवाओं को देश के सैनिकों के त्याग और बलिदान के बारे में जानने को मिला ।
कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग के स्वयंसेवी यादवेंद्र साहू , संगठन के अध्यक्ष प्रशांत साहू, सचिव चाणक्य साहू, संरक्षक नरोत्तम साहू (शिक्षक) ,बसंत साहू(BSP कर्मचारी), कुलेश्वर , विजय, पीयूष आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *