बोरीगारका मे हुआ लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन

उतई ।प्रदेश भाजपा के दिशा- निर्देश अनुरूप दुर्ग-ग्रामीण के पाउवारा शक्ति केंद्र मे स्थित ग्राम-बोरीगारका मे लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन उतई मंडल के भाजपा पदाधिकारियों द्वारा किया गया था! सभी लाभार्थी जनों को अतिथियों द्वारा शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया एवं आगामी विधानसभा चुनाव हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया!
कार्यक्रम मे नव-मतदाताओ को श्रीं फल देकर सम्मानित किया गया
उक्त सम्मेलन मे मुख्य वक्ता के रूप जिला मंत्री रोहित साहु ने मोदी सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार के गौरव शाली उपलब्धियों का वाचन किया! उक्त कार्यक्रम मे महामंत्री ललित चंद्राकर, मंडल प्रभारी दिलीप साहु, मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, सोनू राजपूत, रूपनारायण शर्मा, शत्रुहन साहु, योगनारायण गजपाल, प्रविन यदु, कुमार साहू, वामन साहू, मोहन साहू, अनिल गजपाल एवं भाजपा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण जन अपनी उपस्थिति प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *