रायपुर , बेटी बचाओ मंच रायपुर जोन तथा डगनिया परिक्षेत्र के तत्वावधान में मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा की अगुवाई में डगनिया स्थित संतोषी मंदिर से शीतला मंदिर तक तिरंगा फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। मंच के पदाधिकारियो ने डगनिया स्थित संतोषी मंदिर से राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम , जय हिंद के नारे लगाते हुए रैली के रूप में पैदल शीतला मंदिर पहुंच कर समापन किया। समापन स्थल में आयोजित सभा को वक्त ललित मिश्रा ,मृणालिनी मिश्रा, निर्मला शर्मा ,अर्चना झा ,कृष्णा वर्मा ,वैजयंती चतुर्वेदी, संगीता शर्मा, आशा शर्मा, लीला रहंगडाले ने अपने संबोधन में आजादी के 75वे अमृत महोत्सव अवसर पर आजादी के आंदोलन एवं शहीद हुए वीरों की गाथा को विस्तार से बताया। तिरंगा मार्च में मुख्य रूप से अंजू शर्मा, विद्या पांडे, संतोषी जैतवार, सुषमा चंद्राकर, पार्वती वर्मा, दमयंती ठाकरे ,दिव्या शुक्ला ,शैली शर्मा ,अनीता शुक्ला, रेनू साहू, पुष्पा साहू, खिलेश्वरी जायसवाल सहित पदाधिकारी व नागरिक गण शामिल थे
बेटी बचाओ मंच ने तिरंगा फ्लैग प्लग मार्च कर आजादी के महत्व को बताया
