पाटन। बेटे पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एक बुजुर्ग ने आत्मसम्मान और गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। उतई थाना अंतर्गत ग्राम चुनकट्टा निवासी हरदेव सिंह पिता करतार सिंह अपने बेटे मंदीप सिंह के शराब पीने की आदत और नशे में मारपीट करने से तंग आकर मंगलवार को उतई थाना पहुंचकर लिखित शिकायत किया है। बुजुर्ग पिता ने बतलाया कि इससे पहले भी उनके ऊपर जानलेवा हमला कर चुका है। जिसकी रिपोर्ट भी करवाया था। मुझे अपने बेटे से जान की खतरा है। रोज रोज शराब पीकर गाली गलौच और मारपीट करता है। साथ ही उनके द्वारा अवैध शराब भी बेचा जा रहा है। उतई थाना पहुंचकर बुजुर्ग पिता ने उचित न्याय करने की गुहार लगाई है।साथ ही बुजुर्ग पिता ने कहा है कि उनसे किसी का कोई लेन देन होगा तो उसकी जवाबदारी वो खुद होगा।
