शुभम गुप्ता (डौण्डी) की रिपोर्ट,,
डौण्डी,,,,, आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत “शीलापलकम” (बोर्ड) निर्माण कर वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम में इस कार्यक्रम अंतर्गत 25 पौधों का वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में वसुधा वंदन कार्यक्रम के नाम से चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 09 अगस्त 2023 से दिनांक 15 अगस्त 2023 तक विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित करने कार्यालय जिला पंचायत बालोद से निर्देशित किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पंचप्राण का शपथ, वृक्षारापेण कार्य रैली मिट्टी यात्रा वीर शहीदों को श्रद्धान्जली एवं अमृत सरोवर को युजर ग्रुप के हस्तान्तरण का कार्य किया जा रहा है। पौधों का देखरेख एवं रखरखाव मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, जनपद अध्यक्ष बसंती दुर्गा, जनपद सीईओ डीडी मंडले, नरेगा परियोजना अधिकारी योगेश देवांगन, संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणों युवा मितान स्वसहायता समूह द्वारा किया जाना है। पौध रोपण हेतु निशुल्क पीछे

विकासखण्ड स्तर पर वन परिक्षेत्र दल्लीराजहरा डौण्डी व उद्यानिकी अरमुरकसा से प्राप्त करने निर्देशित किया गया है। रोका छेका कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों में अवारा पशुओं के विचरण पर रोक लगाने हेतु ग्राम पंचायत ग्राम सभा द्वारा संकल्प एवं शपथ लिया गया है।
