पाटन । थाना रानीतराई द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री रोकने ने लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमे घोरारी में कच्ची शराब बनाकर बेचने वाले लोगो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है जिसमे 2 लोगो के द्वारा कच्ची शराब बेची जा रही थी जिसे रानीतराई पुलिस ने गिरफ्तार किया ।।
थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने बताया कि सूचना मिली कि घोरारी में शराब बेची जा रही है जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम रवाना की गई जिस पर रेड कार्यवाही में 2 लोग कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया है । जिसमे दशरथ मार्कण्डेय पिता सदाराम मार्कण्डेय उम्र 50 वर्ष दूसरा दुखित मार्कण्डेय पिता सदाराम मार्कण्डे उम्र 48 वर्ष जिसमे दोनों आरोपी के पास से 06,06 लीटर ओर 1200 रुपये प्राप्त हुआ है ।
दोनों आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2 ) के तहत कार्यवाही की जा रही है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव प्रधान आरक्षक माराचन्द आरक्षक टोपेन्द्र निर्मलकर नवीन यादव की सराहनीय भूमिका रही
