विश्व आदिवासी दिवस समारोह के अवसर पर केबिनेट मंत्री श्रीमती भेड़िया ने हितग्राहियों को अनुदान एवम सामग्री वितरण किया,,,

शुभम गुप्ता (डौण्डी) महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया विश्व आदिवासी दिवस समारोह के अवसर पर विकासखंड मुख्यालय डौण्डी के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रही थीं। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव कंुवर सिंह निषाद ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में संजारी बालोद के  विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी, जनपद अध्यक्ष बंसती दुग्गा, जनपद उपाध्यक्ष पूनीत सेन, पीयुष सोनी एवं अन्य अतिथियों के अलावा कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव,

वनमण्डलाधिकारी आयुष जैन एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर एकलव्य आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा आदिवासी संस्कृति पर आधारित भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।इस अवसर पर मंत्री। भेड़िया एवं अतिथियों ने 07 हितग्राहियों को सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र, 03 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र, उद्यानिकी विभाग के द्वारा 05 हितग्राहियों को ब्रश कटर, कृषि विभाग के द्वारा 05 हितग्राहियों को बैटरी चलित स्पे्रयर एवं 06 हितग्राहियों को ब्रश कटर वितरण किया गया। इसके साथ ही जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति बालोद द्वारा 08 हितग्राहियों को 80 हजार रुपये का अनुदान वितरण किया गया। इसके अलावा  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के अंतर्गत विभिन्न हितग्राहीमूलक कार्यों के अंतर्गत कुल 10 हितग्राहियों को 02 करोड़ 94 लाख रुपये से अधिक की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। इसके अलावा वन विभाग के द्वारा तेंदुपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2021 एवं 2022 का   के 10 हितग्राहियों को 01 लाख 64 हजार 583 रुपये का प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही 05 वन प्रबंधन समिति के अध्यक्षों को 31 लाख 39 हजार 701 रुपये का डमी चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं एसडीएम डौण्डी सुरेश साहू, जनपद सीएमओ डी डी मंडले, नरेगा परियोजना अधिकारी योगेश देवांगन, जेई विशाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों के अलावा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *