रोशन सिंह@उतई।ग्राम पाउवारा में इतवारी चीला हरेली तिहार जनपद ट्राफी 2023 का आयोजन किया गया।जिसमे जनपद सदस्य राकेश हिरवानी के क्षेत्र के 5 गाँवो कोडिया,कोकड़ी,पाउवारा,बोरिगारका व करगाडीह की महिलाओं ने कबड्डी,फुगड़ी,कुर्सी दौड़,नारियल फेक,रस्साकस्सी व छत्तीसगढ़ी व्यंजन आदि प्रतियोगिता में भाग लिया तथा इस तिथी को संयोग से क्षेत्र के विधायक व छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन था इसलिये आयोजकों ने स्वास्थ्य शिविर व रक्तदान का भी कार्यक्रम रखा गया।इस अवसर पर पाऊवारा व आसपास गांव के युवाओ ने 37 यूनिट रक्तदान किया विशेष तौर से डॉ पहलाद वर्मा उतई तथा समाज सेवी धर्मेन्द्र बंजारे डुमरडीह ने भी रक्तदान में अपनी सहभागिता प्रदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संरक्षित व संवर्धित करने का कार्य कर रही है उसी दिशा में जनपद सदस्य राकेश हिरवानी व उसके सहयोगियों ने जनपद ट्राफी के माध्यम से विलुप्त होती पारम्परिक खेलो का आयोजन करके ग्रामीण संस्कृति को सहेजने का कार्य किया है।इस का अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वरी यादव,विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,जिला पंचायत कृषि सभापति योगिता चंद्राकर,जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,रिसाली नगर निगम महापौर शशि सिन्हा, जगदीश दीपक सदस्य कृषक कल्याण परिषद कार्यक्रम के संरक्षक समाज सेवी हर्ष साहू, बोरिगारका सहकारी समिति अध्यक्ष राजेश साहू,उतई नगर अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहु समाज सेवी वेदनारायन साहू, संरपच वामन साहू,घनश्याम गजपाल,यशवंत सारथी, प्रमिला साहू व गुंजेश्वरी साहू, गोवर्धन बारले, दिलीप साहु,मंजु यदु, मनीष साहु, उप सरपंच दीपक साहु समाज सेवी श्रद्धा साहु रोशन साहु, रोहित साहु आदि सरपंच भी अतिथि रहे।
विजेताओं को गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं अतिथियों के माध्यम से पुरुस्कार दिया गया।कबड्डी में बोरिगारका की महिलाए प्रथम रही तथा द्वितीय पाउवारा,फुगड़ी में करगाडीह की लक्ष्मी बंजारे प्रथम,द्वितीय बोरिगारका की जानकी, नारियल फेक में करगाडीह की मधु साहू प्रथम तथा द्वितीय कोडिया की हिरौंदी साहू,कुर्सी दौड़ में पाउवारा की झंगलिन बाई यादव तथा द्वितीय बोरिगारका की ओमबाई यादव,रस्साकसी में कोडिया की महिलाए प्रथम तथा द्वितीय करगाडीह,गेड़ी दौड़ में पाउवारा की लक्ष्मी यादव तथा द्वितीय कोडिया की जामबाई साहू,फुग्गा फोड़ में पाउवारा की चुनेश्वरी व बोरिगारका की रोहणी दोनों को विजेता घोषित किया गया तथा छत्तीसगढ़ी व्यंजन में करगाडीह की तारणी साहू प्रथम रही।सभी खेलो में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।स्वास्थ्य शिविर में एम्स की डॉ आकांक्षा साहू , समाजिक कार्यकर्ता क्रांति साहू व स्वास्थ्य विभाग दुर्ग का सहयोग रहा।रक्तदान कराने में समर्पण युवा संगठन पाऊवारा व शौर्य युवा संगठन का विशेष सहयोग रहा।
इस कार्यक्रम के आयोजक जनपद सदस्य राकेश हिरवानी, पटवारी विमल गजपाल,अध्यक्ष राजीव युवा मितान क्लब पाउवारा के अध्यक्ष पितेश साहू, हिरेन्द साहु,दिलीप साहु ,किरण यादव,दीपक यादव, सालिक हिरवानी,देवनारायण साहू, आदित्य भारद्वाज, यादवेन्द्र साहु, पुष्पा साहु,डोमीन साहु रामेश्वरी, धनेश्वरी, बसंती,तारणी,सहित जय हिंद आजाद स्पोर्ट्स क्लब उपस्थित रहें।
पाउवारा में इतवारी चीला हरेली तिहार में शामिल हुए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू
