खबर हेमंत तिवारी
पांडुका- गांजा तस्कर करने वाले के विरूद्ध थाना पाण्डुका पुलिस की बड़ी कार्यवाही । मोटर सायकल से अवैध गांजा का तस्करी करने वाले चढ़ा पुलिस के हत्थे । आरोपी के कब्जे से 6.200 किग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर भेजा जेल दिया गया ।जिला गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवचरण पटेल एवं गरियाबंद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन पर थाना पाण्डुका क्षेत्र में चल रहे शराब तस्करी व चिकी, जुआ-सट्टा एवं अवैध मादक पदार्थ के तस्करी, बिक्री में अंकुश लगाने टीम गठित कर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 05.08.2023 को सूचना मिला की एक व्यक्ति अपने मोटर सायकल के पीछे में प्लास्टिक बोरी के अंदर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने हेतु तस्करी कर नागझर की ओर से पोड़ तरफ ले जा रहा है।उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना पाण्डुका पुलिस टीम के साथ घटना स्थल नागझर मोड के पास गरियाबंद रोड में घेराबंदी कर मोटर सायकल क्रमांक: सीजी 04, टीए-4292 के चालक लोकेश साहू पिता अशोक साहू उम्र 37 वर्ष ग्राम पोड़ को रोकर चेक करने पर मोटर सायकल के पीछे में एक हरा रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा जैसे रखा मिला जिससे गवाहों के समक्ष सुंघा एवं जला कर देखा गया जिसमें गांजा होना पाये जाने पर आरोपी लोकेश साहू का कृत्य अपराध धारा स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 20 (बी) का होने से आरोपी के विरूद्ध थाना पाण्डुका में अपराध क्रमांक 91 / 2023 धारा 20(बी) स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी लोकेश साहू पिता अशोक साहू उम्र 37 वर्ष साकिन पोड़, थाना पाण्डुका को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पाण्डुका निरीक्षक जयसिंह धुर्वे, सउनि गोपाल साहू, प्रआर गणेश कुमार साहू, प्रआर० ओंकार साहू, आरक्षक सतीश गिरी गोस्वामी, चित्रसेन मैरिषा का कार्य सराहनीय रहा।
