स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में छात्र परिषद का शपथ समारोह,,सुरजीत सिंह शाला नायक एवम दुर्लभा देवांगन शाला नायिका बनी,,

डीआरएस स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पाटन द्वारा छात्र परिषद शपथ समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलित कर किया गया।समारोह में हिंदी माध्यम व अंग्रेजी माध्यम से शाला नायक, उप शाला नायक , स्पोर्ट्स कैप्टन, कल्चरल कैप्टन ,इको क्लब कैप्टन, अनुशासन प्रभारी, स्वच्छता प्रभारी सहित अरपा सदन‌, इंद्रावती सदन, महानदी सदन ,शिवनाथ सदन के हाउस कैप्टनों को शपथ दिलाया गया। इस समारोह की अध्यक्षता भूपेंद्र कश्यप ,अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन के द्वारा की गई। इस समारोह में मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा , भास्कर सावर्णी जी, प्राचार्य वैलेंटिना मशीह, श्रीमती एस कल्हारी, श्रीमती ममता चंद्राकर, श्रीमती संगीता घाटके द्वारा सुरजीत सिंह शाला नायक (हिंदी माध्यम ),दिशांत बारले शाला नायक (अंग्रेजी माध्यम )

में,दुर्लभा देवांगन शाला नायिका, ओम अंगारे उपशाला नायक, रिया वर्मा उपशाला नायिका,विनीत वर्मा ,निशी बंछोर , विकास यादव,स्पोर्ट्स कैप्टन , रिद्धी, मयंक, जीतेश वर्मा, कल्चरल कैप्टन, अनुशासन प्रभारी,गगन ,येनाक्षी, हेमंत गुहा इत्यादि सहित सभी हाउस कैप्टनों को सैशे व बैच पहनाकर शपथ दिलाया गया। इस समारोह के दौरान बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम तथा मार्च पास्ट किया गया। मुख्य अतिथि श्री कमलेश मिश्रा जी द्वारा निर्वाचित बच्चों व प्रभारियों को अनुशासित होकर दायित्व निर्वहन करने ,जीवन में आगे बढ़ने और स्कूल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए अभिप्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जे. एल .ठाकुर (व्याख्याता) ,एस. कलिहारी (व्याख्याता ),दीपा मनोज( व्याख्याता), अंजू राय (हेड मास्टर) ,ममता चंद्राकर (व्याख्याता) सहित समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *