देवांगन समाज ने किया गंभीर बीमारी से पीड़ित की सहायता,,

आज नगर देवांगन समाज पाटन का आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी जिसमे सुभाष चौक वॉर्ड क्रमांक 10 के निवासी दीपक देवांगन s/o स्व. मोहन लाल देवांगन जी का कैंसर जैसे गंभीर बीमारी से पीड़ित है वर्तमान में एम्स हॉस्पिटल रायपुर में किमो थैरीपी,रेडियो थैरिपी के माध्यम से इलाज चल रहा है। परिवार में एक मात्र कमाने वाले व्यक्ति होने के कारण पूरे परिवार को विकट आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस के तहत नगर देवांगन समाज के पदाधिकारी व सामाजिक जनो द्वारा तुरंत

सहयोग के माध्यम से नगर देवांगन समाज द्वारा 11000/- एवम सामाजिकजनो द्वारा 16000/- रु का सहयोग राशि परिवार के सदस्यों को दिया गया है। भविष्य में समाजिक जनो द्वारा पूर्ण पीड़ित परिवार को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *