आंगनबाड़ी के बाथरूम में युवक ने लगाई फांसी ,कारण अज्ञात

खबर हेमंत तिवारी

छुरा/ थाना क्षेत्र छुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत परसोदा के आंगनबाड़ी में ग्राम के युवक गणेशु राम कमार पिता केशवराम कमार 35 वर्ष अज्ञात कारणों की वजह से आंगनबाड़ी केंद्र के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है जानकारी के अनुसार युवक बीती रात्रि खाना खाकर घर से निकला था उसके बाद वह वापस नहीं घर नही आया परिवार वालो ने खोजबीन की पर पता नही चला फिर दूसरे दिन शनिवार को आंगनवाड़ी के साहियिका आगनवाड़ी खोलने गई तो उसे बाथरूम में फंदे पर लटके हालत में युवक का लाश दिखा खबर ग्रामीणों को पता चला फिर इसकी सूचना पुलिस थाना छुरा को दिया गया तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कारण अज्ञात है मामले की जांच चल रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *