शुभम गुप्ता (डौण्डी) जनपद पंचायत में नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी डी मंडले का स्वागत नरेगा परियोजना अधिकारी योगेश देवांगन ने रोजगार सहायकों के साथ किया। नवपदस्थ सीईओ ने समीक्षा बैठक लेकर जनपद सीईओ का कार्यभार संभाला। सीईओ डी डी मंडले द्वारा शुक्रवार को पहले दिन ग्राम रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक व सब इंजीनियर की समीक्षा बैठक ली। चर्चा में उन्होंने कहा कि शासन की नरूवा गरुवा घुरवा बड़ी योजना के अंतर्गत आने वाली सुराजी गांव गोधन न्याय योजना ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को प्राथमिकता पूर्वक करेंगे इसके अलावा लोगों को बिजली शुद्ध पानी स्वास्थ्य आदि पर भी ध्यान देंगे उन्होंने कहा कि खेती के लिए किसानों को वर्मी कंपोस्पोट उपलब्ध कराएंगे ताकि कृषि में अनाज उत्पाद शुद्ध हो जिससे कि आम व्यक्ति का स्वस्थ रहे।

