कलेक्टर ने देवभोग क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचकर देखी बच्चों की प्रतिभा
जल जीवन मिशन, आश्रम छात्रावास, हाट-बाजार क्लीनिक, अस्पताल एवं रीपा का भी किया निरीक्षण
कलेक्टर ने वनांचल क्षेत्र के गांव देवभोग, कदलीमुड़ा, भतराबहली, करचिया, मुंगझर एवं गिरसूल का किया सघन दौरा
गरियाबंद@ लोकेश्वर सिन्हा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने विकासखण्ड देवभोग के वनांचल क्षेत्र के गांवों का सघन दौरा कर आश्रम -छात्रावास, हाट-बाजार क्लीनिक, जल जीवन मिशन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क एवं सड़क के कार्याे का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी जगहों पर जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही जनसुविधाओं के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश भी दिये। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत देवभोग में प्री मैट्रिक बालक छात्रावास, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, करचिया एवं मुंगझर में बोलेगा बचपन अभियान, गिरसूल में हाट-बाजार क्लीनिक, देवभोग में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं तहसील कार्यालय, कदलीमुड़ा में निर्माणाधीन रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का जायजा लिया। साथ ही भतराबहली में जल जीवन मिशन और उरमाल में सड़क का भी निरीक्षण किया। बच्चों के व्यक्तित्व एवं अभिव्यक्ति विकास के लिए जिले में संचालित बोलेगा बचपन अभियान के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्र के स्कूल के बच्चों का भी व्यक्तित्व निखर रहा है। इस अभियान के क्रियान्वयन का जायजा लेने कलेक्टर ने देवभोग क्षेत्र के स्कूलों में पहुंचकर बच्चों के अभिज्ञान को परखा। निरीक्षण के दौरान कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छठवी की छात्रा ने कलेक्टर के समक्ष सुविचार बताया। इस पर कलेक्टर ने खुशी जाहिर करते हुए छात्रा को अच्छे पढाई के प्रोत्साहित किया। इसी प्रकार कलेक्टर ने करचिया में स्कूल जतन योजन के निरीक्षण के दौरान कक्षा 5वीं में जाकर बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। स्कूल में बोलेगा बचपन अभियान अंतर्गत अभिव्यक्ति विकास के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी तारतम्य में कक्षा 5वीं के छात्र ने कलेक्टर को अपने बारे में बेझिझक बताया। इस पर कलेक्टर ने शाबाशी देते हुए बच्चे को पेन और कॉपी गिफ्ट की। मुंगझर में भी कलेक्टर ने बोलेगा बचपन अभियान का जायजा लिया। स्कूल में कक्षा 6वीं की छात्रा ने कलेक्टर को कविता पाठ सुनाया। इस पर भी उन्होंने छात्रा को शाबशी देते हुए पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान एसडीएम देवभोग अर्पिता पाठक, सीईओ जनपद प्रतीक प्रधान एवं अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कलेक्टर भतराबहली में पहुंचकर जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने गांव के अंतिम छोर में बसे घर तक पहुंचकर पानी की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बात कर पानी की सप्लाई की जानकारी ली। कलेक्टर ने अंतिम छोर के घर में जाकर पानी की टोंटी खोलकर पानी आपूर्ति की जांच की। अंतिम छोर के घर में भी मिशन के अंतर्गत पानी की सप्लाई पाया गया।
आश्रम-छात्रावासों में बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ सभी जरूरी सुविधाओं को करें सुनिश्चित – कलेक्टर ने देवभोग में प्री मैट्रिक बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया।
जिले के अंतिम छोर में भी बोलेगा बचपन अभियान से निखर रहा बच्चों का व्यक्तित्व
