भूपेश है तो भरोसा है इस मूल मंत्र के साथ कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक स्तरीय हुई बैठक

।कांकेर से विकास कुमार अंभोरे की रिपोर्ट,,,छत्तीसगढ़ कांकेर खबर:- कांकेर जिले के अंतर्गत संवेदनशील ग्राम आमाबेड़ा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन वन विभाग के विश्रामगृह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने की बैठक में संगठन के प्रमुख एजेंडों पर चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बूथ चलो अभियान, कार्यक्रम का आमाबेड़ा ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजन की समीक्षा की गई और अन्य कई विषयों पर चर्चा की हुई. संबोधन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने कहा कि पूरे प्रदेश में फिर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है इसके लिए बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के सभी कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करने जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। सही मायने में कांग्रेस की सरकार गरीब आदिवासी किसानों की हितेषी सरकार है। भूपेश है तो भरोसा है इस मूल मंत्र के साथ मुख्यमंत्री जी द्वारा किए गए जन कल्याणकारी योजना एवं विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाना है और कांग्रेस की सरकार फिर से प्रचंड बहुमत से बनाना है। वही विपक्ष पर तंज कसते हुऐ भाजपा के 15 सालों में किए गए विकास कार्य को जनता आज भी खोज रही है लेकिन धरातल में एक भी विकास कार्य मौजूद नहीं है। जिला कांग्रेस

कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जोन सेक्टर स्तर, बुथ स्तर मे हमारे कार्यकर्ता भूपेश सरकार की उपलब्धियों के साथ चुनावी मैदान मे एकजुट होकर उतरेंगे और कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी बनाएंगे। बैठक मे प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर ,कांकेर कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष राजेश भास्कर, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सियो पोटाई, सुनील गोस्वामी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गोमती सलाम, जिला उपाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस कमेटी रूपसिंह पोटाई, प्रदेश महामंत्री कमला गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर मरकाम सहित ब्लॉक के पदाधिकारी एंव निर्वाचित जनप्रतिनिधि उपस्थित होकर बैठक में अपनी बात रखी गई इस कार्यक्रम में उपस्थित भजन राम यादव, शशि कुमार माझी, सिरपत ठाकुर, बिक्रमसिंह भंडारी, सगनु टेकाम, अशोक सलाम, लोकेश बघेल, भवन लाल, समरसिंह सलाम, पिलाराम यादव, खेमराज कुंजाम, रमेश टंडन, संजीव प्रधान, गणेश संगो, दीपक कोर्राम, लक्ष्मि परिहार, दमा बाई, संतोषी नाग, श्यामा कस्यप, देवानंद निर्मलकर , राजमन कांगे, अंसु राम मंडवी, कचरी कोरेटि, उतरा देहरी, सविता टंडन, देवकी हिडको, सोनबति, के साथ और भी लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *