छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का पुरस्कार वितरण संपन्न

रवेंद्र दीक्षित की खबर,,

छुरा @@@@- छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का प्रथम चरण मिनी स्टेडियम छुरा में संपन्न हुआ। पांच चरणों में संपादित होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के प्रारंभिक चरण में बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। खेलबो जीतबो, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम के साथ खिलाड़ियों में अलग ही उत्साह झलक रहा था। पारंपरिक खेलों के साथ नए छत्तीसगढ़ का सृजन देखने को मिला। पुरस्कार वितरण समारोह नगर पंचायत उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव, सभापति भोलेशंकर जायसवाल, एल्डरमेन लोकेश्वर वर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रितेश दीक्षित, अखिल चौबे के आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्षता मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नोडल अधिकारी लाल सिंह मरकाम ने किया। नोडल अधिकारी मरकाम ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। ओलम्पिक के उद्देश्य, नियमावली और आगामी चरणों के बारे में जानकारी प्रदान किए। नपा उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव ने कहा कि खेल जीत हार से बढ़कर मानव जीवन के उत्तम स्वास्थ्य का आधार है। किसी भी राज्य की पहचान उनकी संस्कृति, रहन-सहन के साथ खेलकूद पर भी होता है। हरियाणा की पहचान कुश्ती, मुंबई की पहचान क्रिकेट तो बंगाल की पहचान फुटबाल, इसी तरह छत्तीसगढ़ की पहचान खो-खो, कबड्डी से बनेगा। सभापति भोलेशंकर जायसवाल ने कहा कि विजेता खिलाड़ी आगे जाकर हमारे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे, जीतने वालों को बधाई और जीतने से चूक गए खिलाडी स्वस्थ शरीर को आधार बनाकर संतुष्ट रहें और जीतने के लिए सतत प्रयत्न करते रहें। छत्तीसगढिया ओलंपिक के अंतर्गत सामूहिक खेलों में गिल्ली डंडा, कबड्डी, खो-खो, पिट्ठुल , संखली, लंगड़ी दौड़, रस्साकसी, बांटी (कंचा) की प्रतियोगिताएं हुई। एकल खेलों में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सीकूद, कुश्ती का खेल हुआ। खेलकूद एवं पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा ने किया।आभार प्रदर्शन राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष शैलेन्द्र दीक्षित ने किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजन की सफ़लता में विशेष सहयोग के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट की गई। नगर पंचायत एवं राजीव युवा मितान क्लब के संयुक्त तत्वाधान में प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन में राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष बंटी साहिल, अज्जू, शशांक चौबे, विकास दुबे, तुषार चंद्राकर, दानवीर शाह, मनीष यादव की अहम भूमिका रही। खेल विशेषज्ञ रेवेंद्र दीक्षित, चंद्रभूषण निषाद, डोमेश्वर ध्रुव, ईश्वर सेन, लारेंस महिलाने, टंकेश्वर मरकाम, राजकुमार लहरे, शिव ठाकुर, वेदप्रकाश निर्मलकर, संजीव निराला, राजेश शर्मा का विशेष सहयोग मिला। खेल के सुचारू रुप से संचालन के लिए नगर पंचायत से वीरेंद्र ठाकुर, जितेंद्र पाटकर, मिथलेश सिन्हा, कृष्ण कुमार वैष्णव, नरेश कुमार ध्रुव, नामेश साहू, दीपक, परमेश्वर, धनेश्वर नाग, गोपेश्वर, मनोज दुबे, रजत ध्रुव, स्वास्थ्य विभाग से रोहित कुमार यादव, श्रीमती उत्तरी साहू ने भरपूर साथ निभाया। बड़ी संख्या में नगरवासियो ने ओलम्पिक का लाभ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *