
रायपुर ,संजय नगर बेटी बचाओ मंच का हरित श्रृंगार, छत्तीसगढ़ी व्यंजन , सावन आधारित गीत तथा पारंपरिक गेम्स फुगड़ी व गोटा प्रतियोगिता टिकरापारा स्थित हरदेव लाला मंदिर प्रांगण में हर्ष व उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा तथा विशेष अतिथि अमलेश्वर परिक्षेत्र अध्यक्ष स्वरा मिश्रा थे। छत्तीसगढ़ महतारी व भारत माता की तस्वीर पर पूजा अर्चना तथा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ग्रीन परिधान, सावन आधारित प्रश्नोत्तरी तथा कैटवॉक जैसे विभिन्न चरणों से गुजरकर अंकों के आधार पर लिए गए निर्णय अनुसार संजना तिवारी विजेता तथा सुनीता चौहान व उषा विश्वकर्मा उपविजेता घोषित हुए। प्रश्नोत्तरी में प्रथम शशि साहू, छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रथम डागेश्वरी साहू , फुगडी प्रथम सरिता श्रीवास, गोटा प्रथम केजई साहू ,सावन गीत प्रथम लक्ष्मी यादव रहे । विजेताओं को ललित मिश्रा, राम कुमारी शर्मा तथा स्वरा मिश्रा ने पुरस्कार वितरित किया।

