बरसात के बीच सैकड़ों युवा कांग्रेसी ने किया उतई थाने का घेराव,आरक्षक के निलंबन की आश्वासन मिलने पर धरना प्रदर्शन किये स्थगित

उतई ।भारी बरसात के बीच सैकड़ों युवा कांग्रसियों के द्वारा बुधवार को सुबह 8 बजे से ही उतई थाने का घेराव किया जा रहा हैं। दरअसल ग्राम कोडिया के ग्रामीणों ने डायल 112 में कॉल कर कुछ बाहरी और अनजान लोगों के द्वारा गांव के तालाब में मछली मारने की शिकायत की। शिकायत मिलने बाद के डायल 112 की टीम ग्राम कोडिया पहुंची। जहां पर पहले से ही सैकड़ों ग्रामवासी पहुंच चुके थे।

ग्रामीणों ने उतई पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस वाले गांव पहुंचते ही उनसे वाद विवाद करने लगे, साथ ही कहने लगे की जबरन पुलिस को परेशान करने के लिए गांव वालों के द्वारा डायल 112 में कॉल करते हैं। इस दौरान सुरेश पाल नामक आरक्षक गांव के ही युवक खुमान निषाद को थप्पड़ मार दिया और जबरदस्ती थाने ले आई।

इसके बात से आक्रशीत होकर बड़ी संख्या में गांव वाले थाने पहुंचकर आरोपी पुलिस वाले के खिलाफ एफ.आई.आर की मांग करने लगे। पुलिस ने खुमान निषाद नामक जिस युवक को थप्पड़ मारा हैं, वो जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण का निर्वाचित महासचिव है। इस बात की जानकारी जब युवा कांग्रेस के लोगों को मिली तो युवा कांग्रेसी बड़ी संख्या में उतई थाना पहुंचे। और दोषी पुलिस वाले के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज करने की मांग की है।

जब उतई थाना प्रभारी के द्वारा एफ.आई.आर नहीं की गई तो पुलिस के इस कृत के खिलाफ युवा कांग्रेसी जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में थाने का घेराव कर रहे हैं। उनका कहना है की पुलिस के द्वारा जब तक एफ.आई.आर नहीं की जाती है, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख द्वारा एस पी शलभ सिन्हा से बात करने पर उक्त पुलिस आरक्षक को निलंबन करने का आश्वासन मिलने पर धरना प्रदर्शन बंद किया गया।
इस दौरान जयंत देशमुख(अध्यक्ष जिला कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण)खुमान निषाद (विधान सभा महासचिव दुर्ग ग्रामीण)यशवंत देशमुख (विधान सभा महासचिव दुर्ग ग्रामीण)प्रदीप पाटिल (उप सरपंच डूमरडीह युवा नेता)
पंकज सिंह (विधान सभा महासचिव दुर्ग ग्रामीण)
नीलम कुमार मारकंडे (विधान सभा महासचिव दुर्ग ग्रामीण)नवीन वर्मा (युवा कांग्रेस)हरीश चंद्र रात्रे (युवा कांग्रेस)इमरान खान (युवा कांग्रेस)टीकम भास्कर (विधान सभा महासचिव दुर्ग ग्रामीण)सत्य प्रकाश कौशिक (जिला महासचिव युवा कांग्रेस दुर्ग)कैलाश देवांगन (युवा कांग्रेस)
कयूम खान (विधान सभा महासचिव दुर्ग ग्रामीण)
नकुल निषाद खोमलाल निषाद नोहर निषाद प्रीतम निषाद
सनोज पटेल सुरेश वैष्णव प्रकाश निषाद सुरेश निषाद
रत्न निषाद भूषण निषाद नेम लाल निषाददूज राम साहु
मुकेश निषाद हीरा लाल ढीमर खोमान ढीमर जागेश्वर सारथी विकाश साहु नागेश्वर मांडवी सानिर यादवचम्मन निषाद लक्ष्मण सारथी कामत प्रसाद मोहेन्द्र विश्वकर्मा
योगेश निषाद ज्ञानेश्वर साहु भूषण यादव विकाश मानिकपुरी राम चरन साहू भुनेश्वर निषाद राकेश साहु
ओंकार यादव सागर निर्मलकर दुर्गेश ढीमर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *