रायपुर दक्षिण में डबरा, खोचरा, गड्ढा में मुख्यमंत्री का स्वागत है- आम आदमी पार्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आज जनसंपर्क यात्रा है। जिसके तहत रायपुर दक्षिण विधानसभा में पहुंचे हैं। रायपुर दक्षिण विधानसभा में नालियों में जलभराव, कचरा, खोदे गए गड्ढे में गाड़ियों का धचक डबरा कचरा बन गया है। ऐसे विधानसभा में आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार झा, वार्ड अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, एकांत अग्रवाल,युवा विंग अध्यक्ष वीरेंद्र पवार, जिला अध्यक्ष सागर क्षीरसागर रेखा अग्रवाल आदि ने मुख्यमंत्री के यात्रा प्रवास का स्वागत किया है। रायपुर दक्षिण के विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल साडे 4 साल के कार्यकाल में विपक्ष में रहते हुए जनहित का कार्य नहीं करा पाए। आज भी प्रोफेसर कॉलोनी में चिंगरीनाला न बनने के कारण जल भराव होता है। तालाबों उद्यानों की स्थिति खराब है।सड़कों में गड्ढे हैं। वे अपने विधायक निधि के राशि का भी जनहित में उपयोग नहीं किए हैं। इससे आम नागरिकों में आक्रोश है। कुल मिलाकर रायपुर दक्षिण के डाबरा खोचरा नाला गड्ढों में मुख्यमंत्री का हार्दिक स्वागत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *