रंगीन लाईटो से जगमग हो रहा है फोरलेन, सौंदर्यीकरण की दिशा में निगम की पहल

भिलाईनगर। भिलाई निगम क्षेत्र में सौंदर्यीकरण को लेकर फोरलेन की सड़कों मे रंगीन लाईटे लगाई गई है। इससे रात्रि में चलने वाले मुसाफिरों को एक सुंदर नजारा मिल रहा है। विद्युत पोलों की पेंटिंग व जगमगाती रोशनी की लाइट लगने से नेहरू नगर से टोल प्लाजा तक रंगीन नजारा बिखरने लगा है। महापौर श्री देवेंद्र यादव व निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के प्रयासों से फोरलेन के बीचोबीच रंगीन लाईटे लगाई गई है। भिलाई निगम क्षेत्र कुछ हिस्सों में चौक-चौराहों सहित सड़कों को सुंदर बनाने के लिए नेशनल हाइवे के किनारे बिजली पोल को भी रंगीन किया जा रहा है। नेहरू नगर चौक से टोल प्लाजा तक सड़कों के बीचों बीच लग रहे लाईट से हाईवे की सड़क पर राहगीरों को रंगीन दृश्य दिख रहा है। जोन क्रमांक 01 के सहायक अभियंता सुनील दुबे ने बताया कि अभी पहले चरण में नेहरू नगर चौक से टोल प्लाजा तक कार्य किया जा रहा है, जिसकी लागत तकरीबन तीन लाख होगी। फोरलेन में सुंदरता बढ़ाने पुराने विद्युत पोल का रंग रोगन किया जा रहा है, रंगीन लाईट सुव्यस्थित रूप जलती रहे इसके लिए पोल पर लगे पुराने एवं खराब एमसीबी बाॅक्स को बदलकर नया लगाया गया है ताकि लाईटों के जलने में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो! भिलाई निगम प्रशासन द्वारा फोरलेन पर रंगीन लाईट नेहरू नगर चौक से टोल प्लाजा तक लगाया जाना है, चूंकि पाॅवर हाउस से सुपेला चौक तक ओवरब्रिज निर्माण जारी होने की वजह से कुछ कार्यों को देर से शुरू किया जा सकता है या फिर नेहरू नगर क्षेत्र के अन्य प्रमुख स्थानों के लिए ऐसी योजना बनाई जा सकती है। नेहरू नगर चौक, भिलाई से दुर्ग की ओर एवं राजनांदगांव की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित एक प्रमुख चौराहा है, इस चौक से फ्लाईओवर भी गुजरा हुआ है जो बीएसपी क्षेत्र की ओर जाता है, फ्लाई ओवर में स्वच्छता संबंधी संदेश देने के लिए वॉल पेंटिंग की गई है, यहां से गुजरने वाले लोगों को यह पेंटिंग आकर्षित करता है और स्वच्छता अपनाने प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *