जामगांव आर।मां शीतला मंदिर जामगांव आर में मंगलवार को महेश्वरी एवम जैन समाज की महिलाओं ने मां शीतला को चुनरी ओढाते श्रृंगार करते हुए मंगल चुनरी कार्यक्रम का आयोजन किया। सावन महिना अधिक मास के उपलक्ष आयोजित मंगल चुनरी कार्यक्रम में प्रभा राठी ममता केलाकांता राठी उमा केला रेखा केला नीता केलारेणुका राठी शीतल राठी आरती राठी निर्मला केलाममता केला सुनीता राठी का सराहनीय योगदान रहा।सुशीला जैन पूजा केला विशेष तौर पर उपस्थित रहे।पूजा पाठ के लिए सावन का महीना श्रेष्ठ,,,,,एमबीए पूजा केला ने बताया कि सावन का महीना दर्शन पूजा भक्ति के लिए विशेष होता है शिव भोले नाथ की पूजा करे देवी देवताओं की पूजा करे मन की पवित्रता स्व मेव जागृत होने लगती है और पूजा दर्शन भक्ति से बड़ा सुकून मिलता है।भारत मां की गोद में दर्शन पूजा भक्ति से संस्कार की गंगा बहती है।संस्कार से आनंद का उदगम होता है,,,,पूर्व पंच सुनीता राठी ने कहा कि भक्ति रस में जो भक्त जितना डूबते चला जाता है उसे उतना ही आनंद की प्राप्ति होते जाती है।गर्व का विषय है हम भारत मां के संतान है जहां संस्कार की गंगा बहती है।जो संस्कार से ओत प्रोत है उन्हे जीवन का आनंद आना तय है।मंगल चुनरी बारह महीने तक हर माह की पूर्णिमा तिथि को देवी मन्दिर मे देवी माता का श्रृंगार सहित चुनरी पायल बिचिया मिठाई नारियल चढ़ाया जाता हैमंगल चुनरी शुहाग कि लंबी आयु के लिए किया जाता है

