रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारियों ने आंदोलन के 28 वें दिन आज अपने एक दिवंगत साथी मोतीलाल कौशिक के सम्मान में श्रद्धांजलि रैली निकालकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। संविदा कर्मचारी संघ के नेता कौशलेश तिवारी एवं सूरज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में रैली मंत्रालय तक कुच किया। जिसे पुलिस ने रोक लिया। आंदोलनकारियों की सभा को कर्मचारी नेता एवं जिला सचिव विजय कुमार झा तथा युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर ने संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री से मांग की कि तत्काल दिवंगत मोतीलाल कौशिक के आश्रित परिजनों को 50 लाख का आर्थिक मुआवजा दिया जाए। जो छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरे राज्य में जाकर 50 लाख मुआवजा दे रहे,तो छत्तीसगढ़ के युवा माटी पुत्र के लिए 50 लाख क्यों नहीं दिया गया। इसकी निंदा की जाती है।
