सब इंस्पेक्टर गोपाल रात्रे सेवानिवृत्त

भिलाई – बालोद थाने में पदस्थ गोपाल राम रात्रे आज पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए। 20 मई 1981 को दुर्ग जिले में आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में नौकरी लगने के बाद इनकी पहली पोस्टिंग मोहन नगर थाना दुर्ग में हुई थी, इसके बाद डौण्डी में 5 वर्ष, जामुल थाने में 19 वर्ष रहे इस दौरान उन्हें पदोन्नति मिली जिसमें सहायक उप निरीक्षक हुए, भिलाईनगर में 2 वर्ष सेवा के दौरान सब इंस्पेक्टर पद पदोन्नत हुए, भिलाई तीन में 01 वर्ष, रायपुर उरला, गुण्डरदेही, महादेव घाट के बाद बीते 2 वर्ष से बालोद थाने में पोस्टिंग थे जहां से उन्हें आज सेवानिवृत्त हुए। पुलिस विभाग में सेवा के दौरान उन्होंने पूरे ईमानदारी के साथ कार्य किया सेवाकाल में किसी भी तरह का आरोप नहीं लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *