बी ई ओ ने बच्चो के बीच मनाया अपना जन्म दिवस,,जन प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित,,

विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले का जन्मदिवस शासकीय प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक शाला तेलीगुंडरा में बच्चों की बीच केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के सभापति दाऊ दिनेश साहू जी, युवा सरपंच मनीष कुमार पटेल,संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर, राजाराम साहू,चित्रसेन साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा की परंपरा बच्चो को संस्कार की आवश्यकता है सभी शिक्षको को पढ़ाई के साथ साथ संस्कार की शिक्षा भी देना जरूरी है।प्रत्येक बच्चो का जन्मदिवस शाला में मनाया जाए जिससे बच्चो को भी खुशी महसूस हो। सभापति दाऊ दिनेश साहू ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बुजुर्गो का सम्मान करते हुए उनका जन्मदिवस घर में अवश्य मनाये।सरपंच मनीष पटेल ने बी ई सर को धन्यवाद देते हुए कहा की हमारा सौभाग्य है कि विकासखंड के मुखिया का जन्मदिन तेलीगुंडरा के शाला परिसर मनाया जा रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने बी ई ओ सर के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर शाला परिसर पर वृक्षारोपण किया गया साथ में बच्चो को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधानपाठक एम एल वर्मा,प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक हेमंत कुमार कुर्रे,शिक्षक खिलेन्द्र साहू, अजय कुमार सेन, दानेश्वर वर्मा , जितेन्द्र कुमार वर्मा, कृष्णा साहू, ममता सोनी,उर्वशी देशमुख , लेखराम वर्मा, महेन्द्र कुमार साहू सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *