महाकाल के भक्तो में श्रध्दालुओ और कावरियो के लिए दिखा सेवा भावभूतेश्वरनाथ मंदिर में किया जलपान का वितरण

गरियाबंद@ लोकेश्वर सिन्हा। जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम मरौदा स्थित भूतेश्वरनाथ मंदिर में श्रध्दालुओ की ऐतिहासिक भीड़ रही। हजारो की संख्या मे पहुॅचे लोगो आस्था और विश्वास के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान महाकाल के भक्तो में भी सेवा भाव देखने को मिला। दूर दराज से भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने आए कावरियो और श्रध्दालुओ के लिए महाकाल के भक्तो की टोली द्वारा निशुल्क जलपान की व्यवस्था की गई। सेवा भाव के उद्देश्य से युवा सुबह से ही इसके तैयारी में जुट गए थे।

पूरे दिन में करीब आठ से दस हजार से काविरयो और श्रध्दालुओ के लिए चाय और पोहा-चना वितरण किया गया। जिसे श्रध्दालुओ ने प्रसादी के रूप में ग्रहण किया। इसके अलावा कई अन्य सेवाभावी समितियो द्वारा भी दूर दराज से आए श्रध्दालुओ के लिए चाय, पोहे का वितरण किया। इस दौरान प्रमुख रूप से महाकाल भक्त उत्तम कुमार सोनी, ऐश्वर्य यदु, जितेन्द्र यदु, सोनू ध्रुव, टीकम मांडले, मोन ध्रुव, अजय साहनी, आर्यन सिन्हा, रोशन ध्रुव, किशन यादव, गोलु मांडले सहित बड़ी संख्या में युवा मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *