स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल घुघुवा, पाटन में संभाग स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में दुर्ग , राजनांदगांव ,दल्लीराझरा और बेमेतरा संभाग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमे विद्यालय के खिलाड़ियों ने व्यायाम शिक्षक बालाराम साहू के मार्गदर्शन में अनेक मेडल अपने नाम किए । शिवानी , लोकेश्वरी, क्षमा विनीता, सूरज, खुमान ने गोल्ड मेडल, तनुजा काजल ,झामित, मयंक ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विद्यालय के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी निखिल चतुर्वेदी, विकास साहू एवं रोहन ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
घुघुवा के खिलाड़ियों ने फिर लहराया परचम
